राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग हुआ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, छत्तीसगढ़ के रक्षक मॉडल को मिला राष्ट्रीय पहचान
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग...
Spread the loveसंजू देवी की उपलब्धि प्रदेश की...
Spread the love – निवाड़ी-टीकमगढ़-छतरपुर में ऑरेंज अलर्ट,...
निप्र,जावरा मध्यप्रदेश के रतलाम जिले कि जावरा जनपद पंचायत क्षेत्र कि ग्राम पंचायत मिण्डली के ग्राम लखमाखेड़ी में किसानों द्वारा शासकीय ज़मीन पर खनिज विभाग से परमिशन अंतर्गत उक्त भूमि लीज पर क्रशिंग प्लांट हेतु लीज करने का मामला सामने आया है उक्त मामले में 15 अगस्त को ग्राम सभा कि बैठक में शासकीय ज़मीन पर क्रशिंग प्लांट हेतु पटवारी हल्का नम्बर 35 टप्पा ढोढर ग्राम लखमाखेडी 12 हेक्टर भूमि लीज करने पर पंचायत के ग्राम वासियों ने आपत्ति एवं आवेदन करता का आवेदन निरस्त करने हेतु आवेदन पत्र पंचायत सचिव को सौंप अपनी बात रखीं ग्रामवासियों ने बताया कि समस्त ग्रामवासी ग्राम लखमाखेडी तहसील जावरा जिला रतलाम के निवासी होकर यह आपत्ति करते है कि ग्राम लखमाखेडी तहसील जावरा से भूमि सर्वे क्रमांक 13 में आवेदक पीयुष जैन पिता प्रदीप जैन द्वारा आवेदन किया गया है। सचिव को सौंपे गए पत्र में बताया गया कि यह कि जमीन हम ग्रामवासी के मकान से लगी हुई है तथा हमारे मकान के पास ही स्थित है तथा उक्त भूमि गोचर भूमि के रूप में होकर गोचर भूमि है गिट्टी खदान के लिए नहीं दी जाए , भूमि पर हम ग्रामवासी के पशु आदि चरने आते है। इसलिए उक्त भूमि लीज का आवेदक के सभी आवेदन पत्र स्वत खारीज किया जाना आवश्यक है। यदि आवेदक का आवेदन पत्र निरस्त नहीं किया गया तो ग्रामीणों को जन आकोश एवं धरना प्रदर्शन करने पर विवश होना पड़ेगा जिसकी समस्त जवाबदारी पंचायत की होगी।
