हम जो कहते हैं, करके भी दिखाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the love नई दिल्ली, 26 सितंबर ।भारतीय...
Spread the love– मुख्यमंत्री ने हिंदू इकोनॉमिक फोरम...
देश में देशभक्ति का जश्न छा रहा है, और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन लेकर आया है एक अनोखा ट्रिब्यूट लेजेंडरी एक्टर मनोज कुमार को, जिन्हें प्यार से भारत कुमार कहा जाता है। उनके आइकोनिक देशभक्ति फिल्मों और देश के प्रति अटूट प्यार को समर्पित यह खास एपिसोड पेश करता है शानदार परफॉर्मेंस उनके यादगार गानों पर, कुछ कम जाने-पहचाने फैक्ट्स और दिल को छू लेने वाली कहानियों के साथ।
होस्ट परितोष त्रिपाठी ने एपिसोड की शुरुआत करते हुए कहा, “पूरा देश देशभक्ति की भावना में डूबा हुआ है। भारत में लोग अपने देश के प्रति प्यार अलग-अलग तरीकों से दिखाते हैं, लेकिन मनोज कुमार, जिनका जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ था, ने इसे दिखाने का तरीका सिनेमा चुना। ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपने देश के प्रति प्यार हर दिशा में फैलाया। आज, सुपर डांसर के मंच पर, हम दोनों भारत और भारत कुमार को सलाम करते हैं।”
जज शिल्पा शेट्टी ने जश्न में शामिल होकर एक मज़ेदार बात साझा की, उन्होंने कहा, “मनोज जी को नमन। जब मैं इंडस्ट्री में नई-नई आई थी, लोग मुझे फैन लेटर भेजते थे, और मैं हमेशा सोचती थी कि उन्हें मेरा पता कैसे मिला और ये सोशल मीडिया से पहले की बात है। फिर भी, लेटर हमेशा मुझे मिल जाते थे। लेकिन मनोज जी के समय में, मैंने सुना कि लोगों को उनका पता तक नहीं चाहिए था। वे बस उनके नाम पर लेटर लिख देते थे, और वह फिर भी उन्हें मिल जाता था। क्या यह कमाल की बात नहीं है?”
दिग्गज अभिनेत्री अरुणा इरानी, जिन्होंने मनोज कुमार के साथ काम किया है, ने एक खास वीडियो संदेश में अपने यादगार पल और उनसे जुड़ी कुछ कहानियाँ बताई।
सुपर डांसर चैप्टर 5 का भारत कुमार स्पेशल एपिसोड, इस शनिवार शाम 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी LIV पर देखें।
