दिवाली के रंग, संगीत की धुन और खरीदारी का उत्साह, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय महोत्सव
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को...
Spread the loveएकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं...
नई दिल्ली, 16 अगस्त । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित अमृत उद्यान में तीन नए आकर्षण प्लूमेरिया गार्डन, बैनियन ग्रोव और बैबलिंग ब्रुक का शनिवार को औपचारिक उद्घाटन किया।
प्लूमेरिया गार्डन को विशेष रूप से घास की पहाड़ियों और सुसज्जित पौधों की क्यारियों से सजाया गया है, जो दर्शकों को प्राकृतिक सौंदर्य और सुकून प्रदान करता है। बैनियन ग्रोव में रिफ्लेक्सोलॉजी पथ, पंचतत्व ट्रेल्स और वन प्रेरित ध्वनि वातावरण की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे यह स्थान ध्यान और आत्मचिंतन के लिए उपयुक्त बन गया है। इसके साथ ही बैबलिंग ब्रुक में जलप्रपात, कलात्मक जलधाराएं, पत्थरों के पथ और एक ऊंचा परावर्तित जल कुंड शामिल है, जो दर्शकों को जल-आधारित सौंदर्य का अनुभव कराता है।
राष्ट्रपति भवन के एक बयान में बताया गया कि ये तीनों स्थल अब ‘अमृत उद्यान’ का हिस्सा बन गए हैं, जो आम जनता के लिए 14 सितंबर तक खुला रहेगा।
राष्ट्रपति भवन में तैयार किए गए इन प्राकृतिक स्थलों का उद्देश्य न केवल पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि आगंतुकों को शांति, सौंदर्य और प्रकृति के करीब लाने का अवसर प्रदान करना भी है।
