छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़...
Spread the loveडोंगरगढ़ :- नवरात्रि पर्व के दौरान...
रायपुर, 16 अगस्त ।छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में दिनभर की उमस के बाद बीती रात बादल गरजने के साथ तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज बस्तर, नारायणपुर, कांकेर इन तीन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने को लेकर यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में मध्यम बारिश हुई है। दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। वहीं शनिवार को भी प्रदेश का मौसम कुछ-कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है। शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभवना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।अगले एक सप्ताह तक ऐसी ही बनी रहेगी।
वहीं लगातार हो रही बारिश से गरियाबंद जिले स्थित सिकासार बांध में जलस्तर बढ़ गया है। इस वक्त जलाशय में पानी 193.97 मीटर क्यूबिक तक पहुंच गया है।इस मानसून सीजन में पहली बार जलाशय 97.51 प्रतिशत भराव पर पहुंचा है।तटवर्ती गांवों में मुनादी कर अलर्ट जारी किया है। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
रायपुर में शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33.1 डिग्री दर्ज की गई। वहीं सबसे कम तामपान राजनांदगांव का था, वहां का न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बिलासपुर का मौसम भी शुक्रवार को सामान्य बना रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रहा, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री का रहा।
