युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveराज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण...
Spread the loveराज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण...
Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने वाणिज्यिक कर...
Spread the loveरायपुर। त्योहारों का सीजन शुरू हो...
नारायणपुर, 16 अगस्त । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के ओरछा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोगे के आश्रित ग्राम बिनागुंडा के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया गया । यहां स्कूल भवन नहीं है, झोपड़ी में शाला लगती है। इस स्कूल में नक्सलियों के लकड़ी के बने स्मारक के ऊपर ही ग्रामीणाें ने तिरंगा झंडा फहराकर नक्सलवाद काे विदा कर लाेकतंत्र काे स्थापित कर दिया है । उल्लेखनीय है कि यहां पहले नक्सलियों का गढ़ था। यहां उनका एक लकड़ी का शहीद स्मारक बना हुआ है। आज उसी पर गांव वालों ने तिरंगा फहराया है। इससे पहले इस इलाके में नक्सली कभी काले-लाल झंडे फहराया करते थे और स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस व तिरंगा का विराेध करते थे।
