Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
2 नग भरमार बंदूक, वर्दी, नक्सली साहित्य और दवाइयां बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
कोंड़ागांव, 16 अगस्त । छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव जिले के थाना केशकाल के नालाझार के जंगल में देर रात हुई मुठभेड़ में एक ग्रामीण घायल हो गया
जबकि नक्सली जंगल के पेडों की ओट के सहारे फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने तलाशी में कुछ हथियार और नक्सली साहित्य आदि सामान बरामद किया है।कोंड़ागांव एसपी ने इसकी पुष्टि की है।
कोंड़ागांव जिले के थाना केशकाल के नालाझार के जंगल में नक्सलियों की सूचना पर काेंड़ागांव एसपी ने नक्सल विरोधी आपरेशन प्लान तैयार कर उनकी गिरफ्तारी के लिए बस्तर फाइटर्स एवं डीआरजी की संयुक्त टीम रवाना की थी। रात्रि लगभग 11 बजे ग्राम नालाझार के जंगल में पूर्व से घात लगाये 10-12 अज्ञात सशस्त्र नक्सलियों के अंधाधुंध फायरिंग करने पर बस्तर फाइटर्स-डीआरजी की संयुक्त टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। नक्सली अपने ऊपर जवानाें के भारी पड़ता देखकर घने जंगल में पेड़ों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।
घटनास्थल का सघन सर्चिग करने पर मौके से 2 नग भरमार बंदूक, वर्दी, नक्सली साहित्य, दवाईया बरामद की गई है। इस घटना में एक ग्रामीण घायल अवस्था में मिलने पर तत्काल गश्त सर्चिग पार्टी ने बेहतर उपचार के लिए घायल ग्रामीण काे अस्पताल में भर्ती कराया, जिसकी हालात स्थिर है। कोंड़ागांव एसपी वाई अक्षय कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
