अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी...
Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी...
Spread the loveकवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख...
Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड...
बलरामपुर, 16 अगस्त। भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि पर आज शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से बलरामपुर जिले में मनाया जाएगा। पंडित मनोज पांडेय के अनुसार, इसी दिन मध्यरात्रि के समय रोहिणी नक्षत्र में विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। आज श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करेंगे। आधी रात तक भजन-कीर्तन का गायन होगा। रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की का जयघोष गूंजेगा। लड्डू गोपाल का अभिषेक कर पालना झुलाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती होगी।
उन्होंने बताया इस साल उदयव्यापिनी अष्टमी के हिसाब से जन्माष्टमी व्रत एवं पूजा 16 अगस्त को होगी। इसी दिन गोकुलाष्टमी और मोहरात्रि निशीथ शक्तिपूजन भी श्रेष्ठ रहेगा।
पंडित मनोज पांडेय ने बताया कि, आज शनिवार की सुबह से लेकर रात तक कुल नौ मुहूर्त बन रही है। जिसमें भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की जा सकती है।
