इंदौर। 15 अगस्त, शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सेज यूनिवर्सिटी के पास मध्य भारत क्षेत्रीय राजपूत परिषद के उपवन में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
समारोह में पाटीदार समाज और वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के सदस्यों ने दोनों ही समाजसेवियों का आत्मीय स्वागत किया और हार्दिक बधाई दी। मंच पर वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के सलाहकार (मध्य प्रदेश इकाई) डॉ. प्रवीण शर्मा, सचिव श्री सुमित जाधव संगठन मंत्री श्री हरीश जोशी, मध्य भारत राजपूत परिषद के महासचिव श्री खेमराज बारोड, श्री अंकुर गोयल और प्रदेश महामंत्री श्री रोहित मित्तल का विशेष सम्मान किया गया। इन सभी को सावन माह के दौरान देश के विभिन्न प्रदेशों से आए कांवड़ यात्रियों की एक माह तक सेवा करने के लिए सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ओर सभी साथियों ने ये संकल्प लिया कि सनातन धर्म के हर प्रकल्प में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे और आने वाले साल में कावड़ यात्रियों को ओर ज्यादा सुविधा
कैसे दी जाए इस पर मंथन किया
कार्यक्रम के दौरान वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने परिसर स्थित एकलिंग महादेव मंदिर में आरती और पूजा-अर्चना की। इसके बाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पौधारोपण और झंडावंदन किया गया।
समारोह में हजारों की संख्या में स्नेहीजन और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को मालवीय व्यंजनों का स्वाद चखाया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी आत्मीय और उत्साहपूर्ण बन गया।
