बजाज इलेक्ट्रिकल्स ‘बिग बॉस हिंदी सीज़न 20’ का सह-प्रायोजक बना
Spread the loveटीवी और डिजिटल के माध्यम से...
Spread the loveटीवी और डिजिटल के माध्यम से...
Spread the love भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु...
Spread the love इंदौर। आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में...
पटना, (माधव एक्सप्रेस )।बिहार में लगातार हाे रही भारी बारिश और नेपाल से छाेड़े गये पानी से बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में है।कई जिलाें के ज्यादातर पंचायताें में बाढ़ के पानी ने लाेगाें का जीना दुभर कर दिया है।
लाेग उंचे जगहाें पर स्थान लेने काे मजबूर हाे गये है। वहीं सरकार की ओर से दी जा रही सहायता कहीं पहुंच रही है ताे कही नहीं। भारी बारिश और बाढ़ ने पटना, भागलपुर, बेगूसराय समेत सात जिलों को टापू बना दिया है। गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन, घाघरा, सोन, कमला, अधवारा और कनकाई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे करीब 18 लाख लोग प्रभावित हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 12 अगस्त के लिए उत्तर बिहार के आठ जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और मधुबनी में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण समेत 11 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पटना सहित दक्षिण बिहार के 19 जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है।
इस बीच पटना में मंगलवार को 11:30 बजे के बाद मध्यम बारिश शुरू हाे गयी है।विभाग की ओर से इसे लेकर पहले ही अलर्ट किया गया था। माैसम विभाग ने आज पटना ओं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी थी। विभाग ने दोपहर में 25-30 किमी/घंटा की हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान बताया है।
पिछले 24 घंटों में शिवहर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि कटिहार में 140 मिमी, नालंदा में 70 मिमी और पटना में 57 मिमी बारिश हुई। मॉनसून की द्रोणिका दरभंगा से होकर गुजर रही है और बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के कारण 14 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी है, जबकि सीतामढ़ी, मधुबनी और कटिहार में आंधी-तूफान के साथ 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
राजधानी पटना में गंगा नदी की स्थिति की बात करे ताे दीघा घाट पर 51.62 मीटर और गांधी घाट पर 50.20 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
भागलपुर में सुल्तानगंज के पास गंगा का पानी एनएच-80 तक पहुंच गया, जिससे सड़क यातायात बंद है। नवगछिया में 15 करोड़ रुपये की लागत से बना रिंग बांध का 70% हिस्सा बह गया, जिससे गोपालपुर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है।
बेगूसराय में बाढ़ के कारण 137 स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 14 अगस्त तक बंद हैं। भागलपुर, बक्सर, मुंगेर, वैशाली, खगड़िया और बेगूसराय में बाढ़ का पानी घरों और खेतों में घुस गया है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
आपदा प्रबंधन विभाग और एनडीआरएफ की 14 टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं, जिनमें दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी और नालंदा में टीमें तैनात हैं। पटना में 35 नावें और भागलपुर में राहत शिविर, सामुदायिक रसोई और चिकित्सा शिविर सक्रिय हैं। बक्सर में गंगा के जलस्तर में मामूली कमी आई है, लेकिन पुनपुन नदी का स्तर बढ़ रहा है, जिसके लिए प्रशासन अलर्ट है।
