मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
गोलाघाट (असम), (माधव एक्सप्रेस)। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा है कि असम और गोवा के बीच संबंध हमेशा ही मजबूत रहेगा, क्योंकि आज गोवा पुलिस के रंगरूट असम में ट्रेनिंग लेकर गोवा जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. सावंत मंगलवार को गोवा पुलिस के जवानों के पासिंग परेड में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेते हुए परेड का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि असम के लोग जब गोवा जाएंगे तो स्वाभाविक रूप से गोवा पुलिस के यहां ट्रेनिंग लेने वाले जवान उनके प्रति एक अलग नजरिया रखेंगे, क्योंकि उन्होंने असम के लोगों के बीच रहकर ट्रेनिंग प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम और गोवा के बीच का संबंध इससे और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अखंड भारत, एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को इससे मजबूती मिलेगी। क्योंकि, एक राज्य का व्यक्ति जब दूसरे राज्य में जाकर रहता है तो उस राज्य से उसका निश्चित रूप से लगाव हो जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री सावंत ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की सराहना की। ज्ञात हो कि गोवा पुलिस के 700 पुरुष एवं महिला रंगरुटों ने गोलाघाट जिला स्थित लचित बरफूकन पुलिस अकादमी में 10 माह एक सप्ताह का प्रशिक्षण लिया। गोवा से पहले यहां पर मणिपुर पुलिस के भी रंगरुटों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस अकादमी में असम के अलावा गोवा और मणिपुर की पुलिस ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
