इस दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के...
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के...
Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...
Spread the loveग्वालियर मध्य प्रदेश में अगले 20 साल...
देहरादून, 06 नवंबर । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। वह राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान करेंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाह सुबह करीब 11:55 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 12:10 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। वह दोपहर 12:20 से 13:35 बजे तक राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा की ओर से आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे और उत्तराखंड पुलिस को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री के दौरे से पहले गुरुवार देर रात परेड ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से मंच, सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन में विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया जाना इस दौरे का महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। यह सम्मान पुलिस बल की विशिष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के लिए भी व्यापक तैयारियां की गई हैं।
भाजपा ने परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा में 35 से 40 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह है। उन्होंने देहरादून की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई।
भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि उत्तराखंड की जनसांख्यिकी और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषय गृह मंत्री की प्राथमिकताओं में रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
गृहमंत्री के दौरे के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने दोनों कार्यक्रम स्थलों के आसपास सुरक्षा और यातायात के विशेष प्रबंध किए हैं। परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रोजगार तिराहा से सीजेएम तिराहे और लैंसडाउन चौक तक का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। ईसी रोड, परेड ग्राउंड और सुभाष रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। सर्वे चौक से ओरिएंट चौक और लैंसडाउन चौक की ओर जाने वाले वाहनों को कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
जनसभा में शामिल होने आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, भगवानपुर और आईएसबीटी से आने वाली बसें बन्नू स्कूल में खड़ी की जाएंगी। सहस्रधारा और रायपुर से आने वाली बसों के लिए गुरुद्वारा ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। छोटे वाहनों को रेंजर्स ग्राउंड, काबुल हाउस और मंगला देवी इंटर कॉलेज में पार्क कराया जाएगा।
पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान नेगी तिराहे से पुलिस लाइन पेट्रोल पंप होते हुए बन्नू स्कूल चौक तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सामान्य वाहनों के लिए रेसकोर्स स्थित गुरुनानक ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस के एक डीएसपी, चार यातायात निरीक्षक, 15 यातायात उपनिरीक्षक और अतिरिक्त टीएसआई समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 10 मोबाइल टीमें विभिन्न मार्गों पर निगरानी करेंगी। यातायात नियमों के उल्लंघन और अव्यवस्थित पार्किंग पर नजर रखने के लिए 29 एएनपीआर, 105 आरएलवीडी और नौ एसवीडीएस कैमरे लगाए गए हैं। यातायात प्रबंधन के लिए 10 क्रेन भी तैनात की गई हैं।
पुलिस ने आमजन से कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड और आसपास के मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है। हालांकि, एंबुलेंस, पुलिस और अग्निशमन जैसी आवश्यक सेवाओं को यातायात प्रतिबंधों से छूट रहेगी
