बिहार के 483 कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा AI, नए सिलेबस की तैयारी शुरू
Spread the loveपटना- AI Syllabus in Universities: राज्य...
Spread the loveपटना- AI Syllabus in Universities: राज्य...
Spread the loveनई दिल्लीदेश में एक बार फिर...
Spread the loveनई दिल्ली – Meta भारत में...
भागलपुर, (माधव एक्सप्रेस)। बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के बाखरपुर में बकरी के चारा काटने गए वृद्ध की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।
घटना उस वक्त घटी जब बाख़रपुर पश्चिमी पंचायत निवासी 68 वर्षीय राजेंद्र रविदास बकरी के चारा काटने गांव के बाहर कुंवर टोला अम्मापुर मोड़ समीप आम बगान के पास बाढ़ के पानी में चारा काटने बीते शाम गए हुए थे। उसी दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन ने घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से देर शाम तक शव को खोज बिन करते रहे। हालांकि शव रात होने के कारण नहीं मिल पाया था। सोमवार सुबह स्थानीय मुखिया, सरपंच और ग्रामीणों के सहयोग से राजेंद्र रविदास के शव को घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया। बाखरपुर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। है इधर परिजन को रो रो कर बुरा हाल है।
