यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
हुगली, (माधव एक्सप्रेस )। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और धनियाखाली से आठ बार विधायक रहे कृपासिंधु साहा का सोमवार को उनके निवास ‘कुंडेघर’ में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे और लंबे समय से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
साहा 1967 और 1969 में धनियाखाली से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद लगातार आठ बार वे इसी क्षेत्र से चुने गए और 2001 में आखिरी बार विधायक निर्वाचित हुए। 2002 से 2006 तक उन्होंने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का दायित्व निभाया।
उनके निधन पर चुंचुड़ा के विधायक असित मजूमदार, नगर पालिका चेयरमैन अमित राय, माकपा नेता मनोदिप घोष और फारवर्ड ब्लॉक के जिलाध्यक्ष सुनील साहा सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की विचारधारा से प्रेरित साहा राजनीति में पार्टी की सीमाओं से परे रहकर कार्य करने के लिए जाने जाते थे।
