नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
Spread the love – मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था...
रक्षाबंधन अवसर पर किरण देवदा ने पुलिस भाइयों को रक्षा सूत्र बाँधा
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
थांदला – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को खवासा मंडल अध्यक्ष किरण देवदा एवं जनपद उपाध्यक्ष माया प्रेमसिंह चौधरी और स्कूल छात्राओं ने खवासा चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ रक्षा बंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया इस अवसर पर खवासा मंडल अध्यक्ष किरण देवदा ने एसडीओपी नीरज नामदेव थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश व खवासा चौकी प्रभारी एडमिरल तोमर सहित अन्य पुलिस जवानों को परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधे एवं मिठाई खिलाई और उनसे सुरक्षा का संकल्प लिया भावनात्मक माहौल में एसडीओपी एवं थाना प्रभारी अशोक कनेश व चौकी प्रभारी तोमर ने भी इन बहनों को सुरक्षा का वचन देते हुए भरोसा दिलाया कि हम सदैव आपके सम्मान और सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश ने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पुलिस हरसंभव सहयोग करती रहेगी रक्षाबंधन जैसे सांस्कृतिक आयोजनों से पुलिस और समाज के बीच विश्वास और आत्मीयता का संबंध और मजबूत होता है इस आयोजन में मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा महामंत्री कमलेश गहलोत मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठौड़ वरिष्ठ नेता प्रेमसिंह चौधरी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
