रेहटी में चलेगा “हर घर तिरंगा, अभियान,भाजपा मंडल कार्यालय में बैठक संपन्न
मनोज झावक
रेहटी :हर घर तिरंगा’ एक अभियान है जो आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आज़ादी के प्रतीक के रूप में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है । इसी तारतम्य में 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाना है, इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिशा निर्देश पर जिले ओर मंडल स्तर पर बैठकों का दौर जारी है।इसी क्रम में भाजपा मंडल कार्यालय रेहटी में बैठक हुईं। बैठक में मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं से अपील की वे अपने घरों पर तिरंगा लगाए और सेल्फी लेकर :हरघर तिरंगा.कॉम: पर अपलोड करे ।
बैठक में अभियान के प्रभारी महेश उपाध्याय और प्रभारी जितेंद्र गौड़ ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि यह अभियान पूरे उत्साह के साथ रेहटी तहसील में मनाया जाएगा। महेश उपाध्याय ने बताया कि 16 अगस्त को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी जी की पुण्यतिथि हर बूथ पर मनाई जायेगी । बैठक में वरिष्ठ नेता नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, अरविंद दुबे, गजराज सिंह पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा सहित मंडल पदाधिकारी एवं पार्षद गण मौजूद रहे।