नलखेड़ा /माधव एक्सप्रेस/प्रदीप चौबे। नगर में स्थित एक सोने चांदी की दुकान पर सोने का लोंग खरीदने आई अज्ञात महिलाओं द्वारा दुकानदार को बातों में उलझाकर दराज में रखी सोने की बालियों की डिब्बी चुरा कर फरार हो गई। दुकानदार द्वारा अज्ञात महिलाओं के खिलाफ पुलिस थाने में आवेदन दिया गया है।
दुकान के संचालक मुकेश कुमार सोनी ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि अमित नर्सिंग होम के सामने श्रीनाथ ज्वेलर्स के नाम से मेरी सोने चांदी की दुकान है। शुक्रवार को रक्षा बंधन पूर्व होने के चलते दुकान पर ग्राहकों की भीड थी तभी दोपहर 12:45 बजे के करीब दो अज्ञात महिलायें आई और नाक में पहनने का सोने का लोंग दिखाने को कहा मे उक्त महिलाओं को सोने का लोंग दिखा रहा था तभी उनमें से एक दूसरी महिला द्वारा धीरे से दराज में रखी सोने की बालियों की डिब्बी निकालकर छुपा ली एवं बैंक से पैसे निकालकर लोंग लेने की बात कहकर दुकान से फरार हो गई।
दुकानदार मुकेश सोनी ने बताया कि महिला द्वारा दराज में से निकल गई डिब्बी में सोने की दो बालियां थी जो लगभग 15 ग्राम की थी जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये है। दुकानदार द्वारा अपने साथ हुई घटना का शिकायती आवेदन पुलिस थाने में दिया है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
सोने चांदी की दुकान पर दो अज्ञात महिलाओं द्वारा जिस प्रकार से दुकानदार की आंखों में धूल झोंकर सोने की बालियां चुराई उसका पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया दुकानदार द्वारा भी घटनाक्रम के बाद हुलिये के आधार पर उक्त महिलाओ की काफी खोजबीन की गई लेकिन महिलाओं का पता नही चल पाया।