पुजांपूरा प्रगति समिति द्वारा बच्चों को लेखन सामग्री और कॉपियां वितरित की गई
सुनील योगी
बागली।समाज प्रगति सहयोग संस्था द्वारा प्रोत्साहित पुंजापुरा प्रगति समिति के प्रगति समूह की महिलाओं के द्वारा पुंजापुरा क्षेत्र से जुड़े 23 गांवो के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के अध्यनरत छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री और कॉपियां वितरित की गई क्षेत्र से जुड़े कुल 43 सरकारी स्कूलों के 4000 छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम के अनुसार विषय वार कॉपियां वितरण की गईl समूह सदस्यों ने अपने हिस्से की लाभांश राशि मे से 6 लाख रूपये का सामाजिक कोष का उपयोग समाज के नेक कार्य, देश के भावी भविष्य बच्चों को कॉपीयां दान करके किया। इस कार्यक्रम मे पुंजापुरा प्रगति समिति की अध्यक्ष भूरी बाई, सचिव पारु बाई, समिति के सीइओ धर्मेंद्र सिंह राजावत, सीनियर कार्यकर्ता मोनू परमार एवं प्रगति समिति के सदस्य एवं सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे, कार्यक्रम के दौरान संबंधित स्कूलो के प्राचार्य एवं प्रधान अध्यापकों ने इस नेक कार्य के लिए समिति पदाधिकारीयों एवं संस्था कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया।