यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
नई दिल्ली, 5 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों की संसदीय बैठक को संबोधित करेंगे। लंबे समय बाद हो रही इस बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामे और उप राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चल रही गतिविधियों के बीच सत्तारूढ़ गठबंधन की तरफ से होने वाली यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
संसद के मॉनसून सत्र में बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 9:30 बजे एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। मौजूदा सत्र की पहली ऐसी बैठक है, जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सांसद मौजूद होंगे।
बैठक ऐसे समय हो रही है जब संसद के मानसून सत्र में विपक्षी सदस्य चुनाव आयोग की कथित पक्षपातपूर्ण भूमिका सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मुखर हैं। मोदी इन मुद्दों पर एनडीए सांसदों को विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति पर बातचीत कर सकते हैं।
इसके साथ एनडीए की यह बैठक 7 अगस्त से उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया से कुछ दिन पहले हो रही है। एनडीए को अपने उम्मीदवार की घोषणा 21 अगस्त तक करनी है।
इस बैठक में भाजपा के साथ-साथ टीडीपी, जेडीयू और एलजेपी (रामविलास) जैसे सहयोगी दलों के सांसद भी शामिल होंगे।
