यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
नई दिल्ली, 5 अगस्त । भारत और फिलीपींस के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर भारत पहुंचे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर आज अपनी समकक्ष द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।
भारत के दौरे पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस आज राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग, रक्षा, व्यापार और डिजिटल प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी।
आज वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।
इससे पहले सोमवार को भारत के पांचदिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचे फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुलाकात की।
अपने दौरे में वे बेंगलुरु भी जाएंगे। मार्कोस की यात्रा दोनों देशों के बीच लगातार हो रही राजनीतिक बातचीत का अहम हिस्सा है।
