RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर.रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह और...
Spread the loveरायपुर.रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह और...
Spread the loveसेवा संकल्प अभियान-2026 मातृ एवं शिशु...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारकर की गई सफाई, मुंबई आ रही थी फ्लाइट
मुंबई,(माधव एक्सप्रेस)। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में कॉक्रोच होने की यात्रियों ने शिकायत की कि उनकी सीटों के नीचे कॉक्रोच टहल रहे हैं। इसके बाद दोनों यात्रियों को दूसरी सीटों पर शिफ्ट किया गया। कोलकाता में जब फ्लाइट उतरा तो सीटों के नीचे सफाई की गई। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कोलकाता होकर सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या एआई180 में कॉक्रोच पाए गए थे जिसकी वजह से कुछ यात्रियों को असुविधा हुई। केबिन क्रू ने तुरंत यात्रियों के लिए दूसरी सीट की व्यवस्था की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एअर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट ने फ्यूल भरने के लिए कोलकाता में लैंडिंग की। इसी दौरान ग्राउंड क्रू ने विमान की सफाई की। इसके बाद फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई। एयरलाइन ने कहा कि नियमित तौर पर साफ-सफाई के बावजूद ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान कभी-कभी कॉक्रोच फ्लाइट में आ जाते हैं। वहीं एक अन्य घटना में कोलकाता जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान तकनीकी खराबी के कारण रविवार शाम बेंगलुरु वापस लौट आया था। जानकारी के मुताबिक एअरबस ए320 विमान द्वारा संचालित उड़ान आईएक्स2718 करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और इसके बाद वापस लौट गई। ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि बेंगलुरु से उड़ा विमान तकनीकी खराबी के कारण हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग से पहले ईंधन और वजन कम करने के लिए हवा में चक्कर लगा रहा। यात्रियों को कोलकाता ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई।
