[ad_1]
सह.सम्पादक अतुल जैन की रिपोर्ट
शिवपुरी। उद्योग विभाग द्वारा 12 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले प्रदेशव्यापी स्वरोजगार, रोजगार दिवस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
गठित समिति में अध्यक्ष के रूप में कलेक्टर, सदस्य के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी, आदिवासी कल्याण के सहायक आयुक्त, जिला अंत्यावसायी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला रोजगार अधिकारी तथा सदस्य सचिव के रूप में महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन हेतु महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शिवपुरी को नोडल अधिकारी तथा जिला रोजगार अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Related
[ad_2]
Source link
