भारतीय किसान संघ का प्रशिक्षण वर्ग ग्राम खेलागांव में हुआ आयोजित
नलखेड़ा।भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत तहसील इकाई नलखेड़ा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम खेलागांव में संपन्न हुआ ।भारतीय किसान संघ की रीति नीति को समझने हेतु, आगामी क्रियाकलाप एवं संगठन के महत्व समझाने हेतु प्रांत एवं जिले के पदाधिकारी द्वारा किसानों का मार्गदर्शन किया गया ।
इस वर्ग में प्रमुख रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगरसिंह, जिलाध्यक्ष रामनारायण तेजरा, जिला उपाध्यक्ष बनेसिंह यादव,
जिला मंत्री राघु सिंह ,जिला युवा वाहिनी प्रमुख उमेश पाटीदार ,जिला जैविक प्रमुख भगवान सिंह, जिला सहमंत्री रामनारायण गुर्जर,जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर पाटीदार ,जिला कार्यालय प्रमुख जगदीश पाटीदार, जिला सदस्य आत्माराम पाटीदार, तहसील अध्यक्ष नारायणसिंह जोधा उपस्थित रहे ।
अलग-अलग सत्र में शुरू हुआ प्रशिक्षण
अभ्यास वर्ग सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ और अलग-अलग सत्र जैसे उद्घाटन सत्र ,रीति नीति, दायित्वबोध ,कार्य पद्धति, ग्राम समिति कार्य ,संगठन उत्सव ,एवं अंत में समापन सत्र में कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ वार्तालाप करके उनकी समस्याओं को भी सुना गया ।अभ्यास वर्ग की शुरुआत भगवान बलराम का पूजन करके किसान संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला गया ।तहसील अध्यक्ष नारायणसिंह जोधा ने शुरुआती सत्र में संगठन के आयामों पर प्रकाश डाला। फिर जिलामंत्री जी ने
किसान संघ की दायित्व एवम कार्य व्यवस्था को सबके सामने रखा। दायित्ववान भगवान सिंह ने ने जैविक खेती का महत्व समझाया तथा कहा कि किसान कम से कम अपने लिए जैविक अन्न उत्पन्न करने की शुरुआत करें।
युवा वाहिनी प्रमुख ने किसान संघ के रचनात्मक क्रियाकलापो को किसानों के समक्ष रखा।उसके बाद किसान संघ की उपलब्धियो को किसानों के बीच रामनारायण गुर्जर ने रखा जैसे 6 महीने में बिजली बिल ,बीमा राशि, मुआवजा आदि । ग्राम के उन्नत किसानों का भी किसान संघ ने परिचय लिया अंतिम सत्रों मे जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा द्वारा बताया गया कि भारतीय किसान संघ एक राष्ट्रव्यापी ,राष्ट्रवादी एव किसानों के हित में काम करने वाला संगठन है और हमेशा किसान समाज के हितों के लिए सभी सरकारों से संघर्ष करता रहा है ।उन्होंने कहा कि आज भी किसान समाज अपनी फसलों के लिए लाभकारी मूल्य के लिए तरस रहा है इसलिए उन्होंने किसान संघ की मूल संकल्पना को परिभाषित किया और कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किसान समाज को संगठित होना पड़ेगा तभी किसान समाज का भला हो सकता है ।इसलिए भारतीय किसान संघ ग्राम इकाई से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक शासन प्रशासन से समय समय पर किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ता है ।
इस अभ्यास वर्ग में सभी ग्राम वासियों का अतुलनीय योगदान रहा अंत में सभी का सहभोज हुआ ।
वर्ग में तहसील उपाध्यक्ष राधेश्याम भिलाला ,तहसील मंत्री ओमप्रकाश पाटीदार ,तहसील मीडिया प्रभारी महेश ,दीपक , तहसील सदस्य गोरधनलाल , दुर्गाप्रसाद, प्रभुलाल लोहार, मनमोहन,राकेश पाटीदार सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन तहसील मंत्री ओमप्रकाश पाटीदार ने किया। उक्त जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।
