नलखेड़ा- नलखेड़ा वार्ड क्रमांक 14 काछीपुरा निवासी मनोज पिता बापूलाल मालवीय द्वारा पुलिस थाना प्रभारी नलखेड़ा को लिखित आवेदन दिया जिसमें दिनांक 26 जुलाई को शाम 4 बजे के लगभग मनोज मालवीय, दुर्गेश मीणा घर के बाहर ओटले पर बैठे हुए थे तभी पास में ही रहने वाली महिला द्वारा प्राथी मनोज को बुलाया गया उससे गाली गलौज आपशब्द, पैसे की मांग और झूठे केस में फंसने की धमकी दी, जिसका पुरा सबूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए , वार्ड वासियों द्वारा महिला के द्वारा अन्य किसी व्यक्ति , युवा को झूठे केस में ना फसाया जाए इसको लेकर वार्ड वासियों द्वारा आगर जाकर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं नलखेड़ा थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया महिला के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की