नलखेड़ा। सावन माह के सोमवार को नगर के चौक बाजार में स्थित गुप्तेश्वर महादेव की प्रथम सवारी निकाली गई सवारी की कई स्थानों पर महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई।सोमवार को सांय 4:00 बजे चौक बाजार स्थित अति प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव की परंपरा अनुसार पहली सवारी बैंड बाजा ढोल धमाके के साथ निकाली गई सवारी चौक बाजार, गणेश चौराहा, शिवाजी चौराहा, बस स्टैंड चौराहा, पुराने कृषि उपज मंडी मार्ग होते हुए सवारी वापस गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां आरती के पश्चात प्रसादी वितरित की गई।गुप्तेश्वर महादेव की सवारी में एक तरफ सवारी में शामिल बैंड जहां शिव भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दे रहा था वही दूसरी ओर सवारी में शामिल भजन कीर्तन मंडली सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दे रही थी जिससे नगर का वातावरण शिवमय हो गया।सवारी प्रारंभ होने से पूर्व गुप्तेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन कर आरती की गई उसके बाद गुप्तेश्वर महादेव के मुखोटे को पालकी में विराजित किया गया।
कई स्थानों पर महिलाओं ने की पूजा अर्चना
प्रजा का हाल जानने निकले गुप्तेश्वर महादेव का कई स्थानों पर महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई।
पुष्प वर्षा कर सवारी का किया स्वागत
गुप्तेश्वर महादेव की शाही सवारी के मार्ग पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा सवारी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।