एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
इससे 6 साल पहले बेटे की शादी का देने गए थे न्योता
मुंबई,(माधवएक्सप्रेस)। राज और उद्धव ठाकरे के बीच की दूरियां अब धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं। यही वजह है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) चीफ राज ठाकरे रविवार को उद्धव ठाकरे से मिलकर बधाई देने मातोश्री आए हैं। यहां राज ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को गुलदस्ता भेंट कर गले लगाया और जन्मदिन की बधाई दी है। यहां बताते चलें कि इस मुलाकात से 6 साल पहले 2019 में राज ठाकरे मातोश्री आए थे। दरअसल तब वे उद्धव ठाकरे परिवार को अपने बेटे अमित की शादी का न्योता देने आए थे। और पीछे की बात करें तो 2012 में राज मातोश्री तब आए थे जबकि बालासाहेब ठाकरे बीमार चल रहे थे। बहरहाल 20 साल बाद 5 जुलाई को उद्धव और राज मुंबई के वर्ली डोम में एक रैली के दौरान साथ-साथ नजर आए तभी कयास लगाए जा रहे थे कि अब ये नजदीकियां बढ़ती जाएंगी। इस अवसर पर दोनों ने ही आगे साथ-साथ चलने और मिलकर राजनीति करने के संकेत भी दिए थे। यही कारण है कि उद्धव के जन्मदिन पर राज खुद मातोश्री पहुंचे हैं और उन्हें गले लगाकर बधाई दी है।
