मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
दो पुरुष और एक महिला उम्मीदवार पेश कर रहे हैं अपनी अपनी दावेदारी
इंदौर। (देवेंद्र साहू)श्री सकल पंच वैश्य बाथली साहू समाज सिलावटपुरा के अध्यक्ष चुनाव हेतु उम्मीदवारों ने अपना जनसंपर्क 15 दिन पूर्व ही प्रारंभ कर दिया था। अंतिम समय अध्यक्ष पद हेतु तीन उम्मीदवारों ने मैदान संभाल लिया है। जिसमें दो पुरुष उम्मीदवार और एक महिला उम्मीदवार आमने-सामने है। सभी उम्मीदवार समाज को विकास की दिशा में ले जाने के दावे तो बड़े बड़े करते दिखाई पड़ रहे है। मतदाता जीत का सेहरा किसे बांधते है। यह तो परिणाम के आने पर ही सामने आएगा।
श्री सकल पंच वैश्य बाथली साहू समाज सिलावट पूरा के अध्यक्ष के चुनाव आज 27 जुलाई रविवार को साहू नगर साहू समाज धर्मशाला पर हो रहे हैं जिसमें अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े हुए हैं 15 दिनों से पूरे साहू समाज में सभी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घर-घर जाकर समाज से वोट मांग रहे थे अब देखना है कि समाज किसे जीत का सहरा पहनाता है । आज सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग की जाएगी जिसमें करीब 900 परिवार के मुखिया अपना अपना मतदान करेंगे वोटिंग करने हेतु सिर्फ एक परिवार से एक ही मुखिया सदस्य वोट डाल पाएगा। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एडवोकेट श्रीमती भावना सुरेश साहू निवासी जती कॉलोनी द्वितीय उम्मीदवार नारायण छोटेलाल साहू निवासी गोरी नगर तीसरे उम्मीदवार राजू दौलत राम साहू निवासी भंवरकुआ हैं तीनों उम्मीदवार समाज को अपने-अपने अध्यक्ष बनने के बाद के कार्यकाल में समाज के हित में करने वाले विकास कार्यों को गिना रहे हैं। हालांकि तीनों उम्मीदवार एक से बढ़कर एक समाजसेवी है जो हमेशा अपनी समाज के लिए बढ़ चढ़कर कार्य करते रहते हैं लेकिन फिर भी देखना यह है कि समाज किसे अपना अध्यक्ष चुनना चाहती है एवं कौन साहू समाज का अध्यक्ष बनेगा यह फैसला आज शाम 7:00 बजे के करीब हो जाएगा
