राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और...
Spread the love00 समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर...
इन्दौर, 20 जुलाई । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज (रविवार को) इंदौर में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इस दौरान इंदौर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने पर वार्ड के सफाई मित्रों का सम्मान भी किया जाएगा।
जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि मंत्री विजयवर्गीय आज स्व. गोपाल मालू उद्यान शिक्षक नगर इंदौर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के वार्ड क्रमांक 4 मे 6 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। साथ ही 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के झूले-चकरी और ओपन जिम का सामान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के उद्यानों को वितरित करेंगे। स्व. गोपाल मालू उद्यान का उद्घाटन करने के साथ ही वे पौधारोपण भी करेंगे।
