अमित शाह ने किया उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन
Spread the love लखनऊ, 30 अक्टूबर । केंद्रीय...
Spread the love लखनऊ, 30 अक्टूबर । केंद्रीय...
Spread the loveउप्र भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में...
Spread the love वाराणसी, 30 अक्टूबर । वाराणसी...
नलखेड़ा स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर केशवकुंज में आयोजित एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा में विद्या भारती महाकौशल प्रांत के पूर्व संगठन मंत्री, समाजसेवी एवं शिक्षक-प्रेरक श्रद्धेय श्री ब्रह्मानंद जी यादव को समस्त आचार्य परिवार, भैया-बहिनों एवं समिति पदाधिकारियों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने मौन वंदन, पुष्पांजलि एवं स्मरण विचारों के माध्यम से ब्रह्मानंद जी के त्यागमयी, राष्ट्रसेवी और शिक्षाप्रद जीवन को श्रद्धा से नमन किया ।
स्कूल परिवार द्वारा कहे दो शब्द”श्रद्धेय ब्रह्मानंद जी यादव जैसे व्यक्तित्व युगों में जन्म लेते हैं। उनका तपस्वी जीवन आज की पीढ़ी के लिए आदर्श है।”इस अवसर पर नलखेड़ा शिक्षण समिति के प्रमुख पदाधिकारीगण अध्यक्ष अरविंद सिंघवी,कोषाध्यक्ष गोविंद वेदिया, किशन नाथ, पवन चतुर्वेदी,तथा संस्था प्राचार्य ईश्वर सोलंकी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने स्व. ब्रह्मानंद जी के प्रति अपने श्रद्धा भाव प्रकट किए।
