Aaj ka Panchang 23 September 2026: वामन जयंती आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 23 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 23 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 23 September 2026:...
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र...
*भारतीय पत्रकार संघ का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न*
*लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी व महत्वपूर्ण भूमिका है धर्मेंद्र अग्निहोत्री प्रदेश अध्यक्ष AIJ*
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
भारतीय पत्रकार संघ का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह स्थानीय सफलता विद्यालय पेटलावद प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें
सर्व प्रथम मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी व महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से ही जनता तक पहुचती है। उक्त बात भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने पत्रकार सम्मेलन में आयोजित मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए कही, उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग असलियत जनता तक पहुचाते है,जनता के सामने वास्तविकता लाते है, किसी भी योजना के तथ्यों को जानने के लिए सूचना के अधिकार से जानकारी प्राप्त कर सच्ची बात जनता तक पहुचाते है। अध्यक्षता कर रहे भारतीय पत्रकार संघ के युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि भारतीय पत्रकार संघ हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करता है। हम संगठन के माध्यम से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए मप्र सरकार से लगातार मांग कर रहे है।
पत्रकार हमेशा अच्छी व सच्ची पत्रकारिता करे। पत्रकार समाज, पर्यावरण संरक्षण हेतु कलम चलाए।
कार्यक्रम में भारतीय पत्रकारसंघ के जिला अध्यक्ष हरीश राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति की हमेशा आवाज उठाते है। उन्होंने कहा कि राजनीति से उपर उठकर लोकतंत्र को बचाने के लिए मीडिया को मजबूत बनाने की आवश्कता है।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मनोज उपाध्याय ने कहा कि जिले की पत्रकारिता, जिले की खबरें, प्रदेश में हलचल मचाए रहती है। उन्होंने कहा पत्रकार, सम्मान के साथ कार्य करे। समाज की समस्या, राजनीति के प्रदूषण, सरकार की गलत नीतियों को सजगता से उजागर करे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष समकित तलेरा ने कहा कि
जनता का विश्वास जीतना महत्वपूर्ण है। दबाव व आत्म समर्पण से परे रहकर सत्य की प्रतिबद्धता पत्रकार में होना चाहिए। यह खुशी की बात है कि भारतीय पत्रकार संघ के सदस्य कर्तव्य, ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते है व समाजिक जिम्मेदारी से कार्य करते है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा का सम्मान किया गया इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि देश भर में सैकड़ों पत्रकारों के संगठन कार्य कर रहे है किंतु भारतीय पत्रकार संघ देश में करीब 25 प्रदेशों में पत्रकारों की एक वृहद सेना के रूप कार्य कर रही है आप ने विगत माह में हुवे गुवाहाटी सम्मेलन के आयोजन को ले कर पत्रकारों के साथ वो पल साझा किए।
साथ ही राजू धानक, धीरज बुंदेला, महेश पाटीदार (बदनावर)विधायक प्रतिनिधि, को भी सम्मानित किया गया
ये थे उपस्थित
वरिष्ठ पत्रकार सलीम यूथ इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश राठौर झकनावद शैरानी,वीरेंद्र भट्ट, सत्यनारायण शर्मा, प्रकाश पडियार तहसील अध्यक्ष भारतीय पत्रकार संघ पेटलावद,चंदू राठौड़, देवेंद्र बैरागी जीवन राठौड़, हर्ष वर्धन, अर्जुन ठाकुर पीयूष राठौड़, ओपी मालवीय, श्रीराम सीरवी, कादर शेख, मनीष वाघेला, विवेक व्यास, इमरान खान, नीलिमा डाबी अलिअसगर बोहरा सहित जिले भर के पत्रकार मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मोहन परमार ने किया एवं आभार प्रदर्शन पत्रकार सुरेश परिहार ने माना।
बहरहाल शिव की आराधना में शिव भक्तों के रूप में पत्रकारों ने पेटलावद में आस्था के प्रतीक बाबा बम लहरी की आराधना के साथ एक नई पहल शुरू की कार्यक्रम के पूर्व समस्त अतिथियों द्वारा समस्त पत्रकारों का उनके स्थान पर जा कर स्वागत, सम्मान किया निश्चित रूप से इस पहल के चलते हर पत्रकार अपने आप को सम्मानित होते हुवे अपने भीतर एक नई ऊर्जा को समेटे अपने संघ के प्रति सम्मान की दृष्टि से देखेगा बधाई प्रदेश उपाध्यक्ष को जिनकी वजह से आज से इस नई परंपरा के चलते सुखद परिणाम देखने को मिलेगे।
