राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveअन्न का सम्मान, किसानों के योगदान...
Spread the love उज्जैन (माधब एक्सप्रेस )वाल्मीकि रावण...
भोपाल, छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाले युवक ने घर के स्टोर रूम में फांसी लगकार खुदकुशी कर ली। बताया गया है की मृतक थैलेसीमिया की बीमारी से परेशान था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि राहुल मेहरा पुत्र नर्मदाप्रसाद मेहरा (30) मालीखेड़ी में रहता था। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह छोटे भाई के साथ रहता था। छोटे भाई की शादी हो चुकी है, जबकि राहुल अविवाहित था। मोहल्ले में उसके अन्य नजदीकी रिश्तेदार भी रहते है। राहुल को थैलेसीमिया नाम की बीमारी थी। हर महीने उसका खून बदला जाता था। रिश्तेदार मिलकर उसकी बीमारी का खर्च उठा रहे थे। जब कभी उसकी तबियत ठीक रहती तो वह काम पर चला जाता था। गुरुवार शाम से वह दिखाई नहीं दिया बीते दिन छोटा भाई काम के सिलसिले में घर के स्टोर रूम में पहुंचा तो वहां उसे राहुल का शरीर फंदे पर लटका नजर आया। उसने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि बीमारी से मानसिक तनाव में आकर ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।
