ब्रेकिंग : जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश...
Spread the loveएच-ए-एल की विभिन्न इकाइयों ने खरीद,...
Spread the loveइंदौर, 28 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश...
हैदराबाद, साउथ फिल्मों के दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन फिश वेंकट का निधन हो गया है। उन्हें ऑफ-स्क्रीन वेंकट राज के नाम से जाना जाता था। वह 53 साल के थे। पिछले कुछ समय पहले जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। लेकिन परिवार इस मेडिकल प्रोसीजर का खर्च उठा पाने में असमर्थ रहा। लगातार डायलिसिस और वेंटिलेटर सपोर्ट के बावजूद, वेंकट की हालत लगातार बिगड़ती रही और आखिरकार वह जिंदगी से जंग हार गए। हैदराबाद के एक अस्पताल में किडनी फेल होने के कारण उनका निधन हो गया। पिछले कई महीनों से वह किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रांसप्लांट का खर्च था 50 लाख इस महीने की शुरुआत में, जब वेंकट की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया, तो उनके परिवार ने वित्तीय सहायता के लिए आवेदन किया था। फिश वेंकट की बेटी ने बताया था, ‘पापा ठीक नहीं हैं और उनकी हालत बहुत गंभीर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत है, जिसमें 50 लाख रुपये का खर्च आएगा। फिश वेंकट की बेटी ने कहा कि एक्टर प्रभास की टीम से किसी ने संपर्क किया और उनके किडनी ट्रांसप्लांटका खर्च उठाने की पेशकश की।
