Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 September 2026:...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
नलखेड़ा। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई नलखेड़ा द्वारा मंगलवार को एक बैठक आयोजित कर “पोस्टकार्ड अभियान” प्रारंभ किया गया।
बैठक के दौरान पत्रकारों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्मरण पत्र स्वरूप पोस्टकार्ड प्रेषित करते हुए पूर्व में दिए गए आश्वासनों की याद दिलाई। जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26 मार्च 2025 को मुरैना में आयोजित संगठन के प्रांतीय महाअधिवेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए थे। अधिवेशन के मंच से संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में आगर श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के द्वारा पत्रकार हितों से संबंधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा गया था, जिस पर उन्होंने शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।
ब्लाक अध्यक्ष राजेश कश्यप ने बताया कि तीन माह बीत जाने के बावजूद उक्त मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिस कारण प्रदेशभर में पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से सरकार को आश्वासन स्मरण कराया जा रहा है।
पोस्टकार्ड लिखकर यहां मांग क गई
मध्य प्रदेश में शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।
भोपाल के मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन, जिसे पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार द्वारा ध्वस्त किया गया था, उसे पुनः मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ को सौंपा जाए।
श्रद्धा निधि के नियमों से अधिमान्यता की शर्त हटाई जाए एवं यह योजना पत्रकार के जीवनकाल तक जारी रखी जाए।
प्रदेश के प्रत्येक जिले में पत्रकार भवन निर्माण हेतु नि:शुल्क भूमि आवंटित की जाए।
टोल टैक्स में रियायत हेतु संघ के सदस्यता कार्ड को मान्यता दी जाए।
उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश में पत्रकारों हेतु निःशुल्क बीमा योजना लागू की जाए।
बैठक में राजेश कश्यप, सुमित सिंह तोमर,दाऊलाल मित्तल रामेश्वर खण्डेलवाल, चिंतामण विश्वकर्मा, मनोज गायरी, राजेश शर्मा, प्रदीप चौबे, राधेश्याम गुर्जर, कमलेश जैन, अरबाज खान, मुजिब भाई अशिक अगवान, युसूफ खान राहुल भिलाला मनोज ठाकुरिया सहित अनेक पत्रकारगण उपस्थित रहे।
