नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर गुमाश्तानगर में सात दिवसीय उत्तराध्ययन महोत्सव शुरू।
Spread the loveइन्दौर: (*प्रोफेसर सतीश चोपड़ा*) नाकोड़ा पार्श्वनाथ...
Spread the loveइन्दौर: (*प्रोफेसर सतीश चोपड़ा*) नाकोड़ा पार्श्वनाथ...
Spread the loveराशिफल : 03 नवंबर, 2026 आपका...
Spread the love*सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में महादेव...
भोपाल, हबीबगंज थाना इलाके में रहने वाला एक युवक अपने दोस्त की स्कूटी लेकर चंपत हो गया। वह शराब लाने के बहाने स्कूटी लेकर गया था। जब काफी दिन बाद भी उसने स्कूटी नहीं लौटाई तब परेशान होकर युवक ने पुलिस में शिकायत कर दी। थाना पुलिस के मुताबिक ईश्वर नगर में रहने वाले शेर सिंह पुत्र कल्लू राजपूत (35) ने बताया की वह एमपी नगर जोन-टू में चाय की गुमठी लगाता है। बीती 22 जून को उसके मोहल्ले में रहने वाला दोस्त राहुल अहिरवार उसके पास आया और शराब दुकान तक जाने का कहकर उससे उसकी स्कूटी कुछ देर के लिए मांग कर ले गया था। राहुल स्कूटी लेकर गया तो वापस नहीं लौटा। बाद में कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल लगातार बंद मिला। वहीं घर से भी गायब था। शेर सिंह ने आसपास पूछताछ की तो उसे पता चला की राहुल अपने गांव चला गया है। कई दिन तक इंतजार करने के बाद भी जब राहुल ने उसकी स्कूटी नहीं लौटाई तब फरियादी थाने जा पहुंचा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी राहुल अहिरवार के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
