उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
रायपुर, 15 जुलाई । छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल और बांग्लादेश की ओर बने लो-प्रेशर एरिया की वजह से प्रदेश में बारिश और तूफान के लिए अनुकूल स्थिति बनी हुई है।इसका असर प्रदेश में भी दिखेगा।रायपुर में सुबह से घने बादल छाये हुए हैं।अब तक प्रदेश में 380.6 मिमी बारिश हो चुकी है जो की औसत से 07 प्रतिशत ज्यादा है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और रायगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बस्तर, गरियाबंद, महासमुंद, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम ), मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
सोमवार को रा बारिश न होने से दिन में गर्मी और रात में उमस से लोग परेशान रहे परेशान किया। दुर्ग में सबसे अधिक तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया।
