आपका राशिफल 01 नवम्बर
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love नई दिल्ली,। लोकसभा अध्यक्ष ओम...
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
अंबिकापुर, 15 जुलाई । सरगुजा के नए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा ने बीते शाम पदभार ग्रहण कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार से चर्चा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने आज मंगलवार को कहा है कि, शिक्षा के मानक के सूचकांक को बेहतर रखने उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा और उनकी कोशिश होगी कि शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बने जिससे परिणाम भी बेहतर मिल सके।
उन्होंने कहा कि यह भी कोशिश होगी कि स्कूलों में व्याप्त कमियों और समस्याओं को दूर करने के साथ ही शिक्षकों का भी आत्मविश्वास बरकरार रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद डीईओ डॉ. दिनेश झा ने कलेक्टर विलास भोस्कर और जिपं सीईओ विनय कुमार अग्रवाल से भी सौजन्य भेंट की और जिले में संचालित शैक्षिक योजनाओं व नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने विशेष रूप से सुपर 30 शासकीय कोचिंग कक्षाएं और डीएमएफ मद से संचालित अंकुरित चना वितरण कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के पोषण स्तर और एकाग्रता में सुधार के लिए अत्यंत प्रभावी है।
