छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
रायपुर, 15 जुलाई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह दुर्ग जिले के दीपक नगर स्थित एक बड़े कारोबारी, होटल व्यवसायी और सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के बंगले और कार्यालय पर छापा मारा है। विजय अग्रवाल का नाम दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के बड़े कारोबारियों में शुमार है।
ईडी टीम के साथ सुरक्षा के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान साथ में तैनात हैं। यहां 3 गाड़ी में सुबह 6 बजे ईडी की टीम पहुंची, जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं।
सागर ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म है। इस ग्रुप के परिवार से जुड़े लोगों ने छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार में मिड डे मील का एक बड़ा काम लिया था। इसी परिवार का रायपुर में एक बड़ा होटल कोर्टयार्ड मैरियट भी है।
सूत्रों के अनुसार रेल नीर घोटाला में भी इस परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे। विजय अग्रवाल की तीन अलग-अलग नामों से फर्म हैं। तीन भाईयों के इस परिवार में अब बंटवारा हो चुका है। ईडी ने तीनों भाइयों के यहां दबिश दी है। इसी परिवार का रायपुर में एक बड़ा होटल कोर्टयार्ड मैरियट भी है।
ईडी की इस कार्रवाई का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि है कि यह दबिश वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी हो सकती है।
