रिलायंस के तूफान में आसमान पर पहुंचा शेयर बाजार, निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़ रुपये
Spread the love नई दिल्ली, 02 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 02 नवंबर ।...
Spread the love भागलपुर में राजग की पदयात्रा,...
Spread the love सुपौल, 02 नवंबर । नॉर्थ...
रायपुर, 15 जुलाई । कोरोना काल के दौरान छत्तीसगढ़ में बंद की गई 13 से अधिक लोकल ट्रेनों का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद इन्हें दोबारा शुरू करने का फैसला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने लिया है। इन सभी ट्रेनों का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। ये ट्रेनें पुराने निर्धारित समय में चलेंगी ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इन ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इससे दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, कटंगी, रायपुर, डोंगरगढ़ और बालाघाट जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों पर यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी।
राजनांदगाव के सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि उन्होंने इस विषय को लेकर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से कई बार चर्चा की और जून की मंडल स्तरीय बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, 15 जुलाई से गोंदिया-कटंगी, रायपुर-डोंगरगढ़, रायपुर-गेवरा रोड, तूमसर रोड-बालाघाट समेत 13 मेमू और डेमू लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। 17 जुलाई तक सभी रूट पूरी तरह से बहाल कर दिए जाएंगे।
