नलखेड़ा/माधव एक्सप्रेस(प्रदीप चौबे)। जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों के सचिव एवं सह सचिवों द्वारा जनपद पंचायत की सीईओ अश्विनी पाटीदार की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित कर ग्राम पंचायत सचिव गोवर्धनसिंह राजावत अर्धवार्षिक सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।ग्राम पंचायत के सचिव गोवर्धनसिंह राजावत को अर्धवार्षिक सेवानिवृत्त होने पर जनपद पंचायत क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सचिव व सहायक सचिवों द्वारा बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सचिवों द्वारा सेवानिवृत्त सचिव गोवर्धन सिंह राजावत को शाल एवं श्रीफल से स्वागत कर स्मृति चिन्ह के रूप में मां बगलामुखी का चित्र भेंट किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सचिवों द्वारा सेवानिवृत्त राजावत के कार्यकाल की उपलब्धि एवं उनके साथ किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में पंचायतों के सचिव एवं सहायक सचिव सहित उपस्थित थे।
