मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
उज्जैन। भारतीय जीवन निगम में 85 प्रतिशत से अधिक सदस्यता रखने वाले संगठन ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम उज्जैन शहर की तीनों शाखाओं के कर्मचारी आज हड़ताल पर रहेंगे। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर आज 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में उज्जैन सिटी ट्रेड यूनियन काउंसिल द्वारा सुबह 10ः30 बजे देवास गेट स्थित बीएसएनएल कार्यालय में सामूहिक सभा और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें बैंक, बीमा, बीएसएनल, इनकम टैक्स, डाक विभाग और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संगठन के कर्मचारी सम्मिलित रहेंगे। इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन इंदौर के मंडल संयुक्त सचिव कुलदीप सिंह क्षत्रिय ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून के सुधार के नाम पर श्रमिक एवं कर्मचारी विरोधी श्रम संहिता लागू करने के विरोध में, संसद के मानसून सत्र में प्रस्तावित इंश्योरेंस अमेंडमेंट बिल के विरोध में जिसके द्वारा केंद्र सरकार बीमा क्षेत्र मे एफडीआई की सीमा 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने वाली है, भारतीय जीवन बीमा निगम का विनिवेश कर केन्द्र सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचकर सरकारी कम्पनी को निजीकरण करने का प्रयास है, भारतीय जीवन बीमा निगम में वर्ग 3 और 4 के कर्मचारियों की तत्काल भर्ती की मांग, सामान्य जीवन बीमा निगम की चारो कंपनियों को एकीकृत कर एक निगम बनाने की मांग और जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में जीएसटी हटाने की मांग को लेकर पूरे देश मे 40000 से अधिक बीमा कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
