24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
जगदलपुर, 4 जुलाई । जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंतर्गत के चांदनी चौक पास आज शुक्रवार काे एक शराबी युवक भूपेंद्र माली ने वहां तैनात यातायात विभाग की महिला आरक्षक के साथ बदतमीजी की। जिसके बाद महिला आरक्षक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल माैके पर पंहुचकर आरोपित भूपेंद्र माली को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी भाेला सिंह राजपूत ने बताया कि यातायात विभाग की महिला आरक्षक की चांदनी चौक में ड्यूटी लगाई गई थी। जहां भूपेंद्र माली 23 वर्ष निवासी हिकमीपारा ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक के साथ बदतमीजी करने लगा। जिसके बाद महिला आरक्षक ने इसकी सूचना कोतवाली थाना एवं यातायात पुलिस के आला अधिकारियों दी। महिला आरक्षक की सूचना पर आरोपित युवक को पकड़कर थाने लाया गया। आरोपित के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
