ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
बलरामपुर, 4 जुलाई । एक जुलाई की दाेपहर विजयनगर चाैकी क्षेत्र के उफनती सिंदूर नदी काे पैदल पार करते महावीरगंज निवासी जनेवधारी बंजारे (45) नदी के तेज बहाव में बह गया था। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी ग्रामीण का काेई सुराग नहीं मिला है। खबर लिखे जाने तक आज शुक्रवार काे एसडीआरएफ, विजयनगर पुलिस और स्थानीय लाेगाें की सहायता से लापता ग्रामीण की तलाश कर रही है। लेकिन अबतक उसका काेई सुराग नहीं मिला सका है।
उल्लेखनीय है कि, विजयनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम महावीरगंज निवासी जनेवधारी नायक (45 वर्ष) बीते मंगलवार सुबह रामानुजगंज किसी काम से गया हुआ था। रामानुजगंज से दोपहर करीब 12 बजे घर लौटने के दौरान सिंदूर नदी पुल की ओर से नदी न पार करते हुए औरादामर की ओर नदी के किनारे साइकिल खड़ी कर पैदल ही नदी पार करने लगा, लगातार बारिश हाेने के कारण नदी का बहाव तेज था, किनारे पहुंचते ही तेज बहाव में ग्रामीण बह गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना विजयनगर पुलिस चौकी को दी। विजयनगर चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह, तहसीलदार मनोज पैकरा और नगर सेना से गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। करीब घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी गोताखोरों को जनेवधारी का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
