संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
कोरबा, 04 जुलाई । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कार ने 5 लोगों को रौंद दिया, इनमें 3 की मौत हो गई, वहीं 2 गंभीर घायल है। घटना बीते 3 जुलाई की रात बुधवारी चौक में हुई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नशे में धुत कार ड्राइवर राहुल यादव ने स्विफ्ट कार (CG12 BE2806) से पहले आईटीआई चौक के पास एक टीवीएस चैम्प और यामाहा मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इस टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद राहुल ने एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। फिर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। उसने बाइक को करीब 100-150 मीटर तक घसीटा। हादसे में तीन बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने जानकारी दी की, हादसे में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं बाकी 3 को बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया था। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, बाकी 2 की हालत अभी भी गंभीर है।
मृतकों में पूर्व सरपंच का बेटा, रवि कवर (35)ग्राम डूमरडीही , पथरीपारा , मोहम्मद इसराइल (75), आईटीआई के रहने वाले छोटे लाल साहनी (21 ) शामिल है।
पुलिस ने आरोपित राहुल यादव को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 110 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित के पिता बिजली विभाग में इलेक्ट्रिशियन है। पुलिस के मुताबिक, राहुल के हाथ में पहले से फ्रैक्चर था, फिर भी वह नशे में गाड़ी चला रहा था। घटना के बाद गुस्साई भीड़ आरोपित ड्राइवर राहुल यादव (19 ) को मारने के लिए उठ गई थी।
