Aaj ka Panchang 31 October 2026: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 31 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 31 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 31 अक्टूबर...
Spread the loveइंदौर। वाणी साहित्य उत्सव के मंच...
इंदौर, 2025: इंदौर की प्रतिष्ठित संस्था रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने सत्र 2025–26 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पूर्ण पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए चुनाव में रोटेरियन भानु तापड़िया को क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया है, वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी रोटेरियन सुनील अत्री को सौंपी गई है। नई टीम 1 जुलाई 2025 से कार्यभार संभालेगी।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन भानु तापड़िया ने कहा कि क्लब सदैव रोटरी के सिद्धांतों पर चलते हुए सेवा कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास करता रहा है और आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों पर विशेष ध्यान देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब अपनी गतिविधियों को और प्रभावी बनाएगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
क्लब सचिव रोटेरियन सुनील अत्री ने कहा कि नई कार्यकारिणी क्लब की कार्यप्रणाली को अधिक संगठित और उत्तरदायी बनाए रखने के लिए प्रयास करेगी। रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स विगत वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक सेवा और युवाओं के मार्गदर्शन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देता आया है।
नए सत्र में भी क्लब द्वारा युवाओं के लिए करियर गाइडेंस सेमिनार, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सहायता योजनाओं जैसी विभिन्न गतिविधियां नियोजित की जाती रहेंगी। क्लब अपनी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए शहर में सेवा और सहयोग की भावना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
