छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट
Spread the love00 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में...
Spread the love00 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में...
Spread the loveरायपुर-महिला एवं बाल विकास तथा समाज...
Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब...
बलरामपुर, 1 जुलाई । 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है। 10 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा और 11 जुलाई से श्रावण कृष्ण प्रतिपदा माह में गुरु आदित्य योग के शुभ संयोग में भगवान शिव आराधना की शुरुआत होगी। इस बार सावन में चार सोमवार का संयोग भी बन रहा है। 9 अगस्त को स्नानदान की पूर्णिमा और रक्षाबंधन के साथ भगवान भोलेनाथ के प्रिय माह सावन का समापन आयुष्मान और सौभाग्य योग के साथ होगा।
रामानुजगंज के पंडित ददन पांडेय ने बताया कि, सावन ग्यारह जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ रहा है। प्रथम सोमवार व्रत 14 जुलाई, दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई और चौथा सावन सोमवार व्रत 4 अगस्त को है। इस वर्ष सावन माह में दुर्लभ संयोग बन रहा है। सावन माह के दौरान सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, शिव योग जैसे शुभ योगों का संयोग बन रहे है। उन्होंने बताया, सावन के महीने में हर दिन विशेष रूप से सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस माह में कुछ खास व्रत भी किया जाता है। इसमें हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नाग पंचमी, कामिक एकादशी, सावन पुत्रदा एकादशी, रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा है।
