CG : सुकमा के 3 माओवादियों ने आंध्र प्रदेश में किया आत्मसमर्पण, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया फैसला
Spread the loveजगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के...
Spread the loveजगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के...
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the loveरायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से...
रायपुर, 1 जुलाई ।राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र के केंद्री में मंगलवार की सुबह जगदलपुर से रायपुर आ रही बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत गई, जबकि कई घायल हुए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है।घायल यात्रियों को अभनपुर के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
अभनपुर थाने द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस (CG 04 E 4060) जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही थी। अभनपुर के केंद्री गांव के पास बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। हादसे में बलराम पटेल, अजहर अली और बरखा ठाकुर की मौत हो गई है। वहीं धनीराम सेठिया, गणेश्वर प्रसाद बर्मन, तीजन यादव, भूषण निषाद, सुमन देवी और संध्या कुमार घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि बस में 25 से अधिक यात्री थे।
पुलिस ने मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
