प्रधानमंत्री रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
Spread the love नई दिल्ली, 24 अक्टूबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 24 अक्टूबर ।...
Spread the love भागलपुर, 24 अक्टूबर । जिले...
Spread the love भागलपुर, 24 अक्टूबर । जिले...
रायपुर 1 जुलाई । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर रहेंगे।
दौरे के दौरान मंत्री रामदास आठवले प्रातः 10:00 बजे पंडितराय, रायपुर स्थित सद्गुरु कबीर परख संस्थान भवन में आयोजित संत कबीर सत्संग कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे विधायक कॉलोनी के पास स्थित नवस्थापित रेस्टॉरेंट “बिग हंगर” का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12:45 बजे वे रायपुर के स्टेट गेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा और चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे उसी स्थल पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की पुष्टि होने पर मंत्री रामदास आठवले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से शिष्टाचार भेंट भी कर सकते हैं।
