नागास्त्र-2 अटैक ड्रोन सेना को मिला, स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत
Spread the loveनागपुर- भारतीय थल सेना ने नागपुर...
Spread the loveनागपुर- भारतीय थल सेना ने नागपुर...
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण...
Spread the loveपहला प्यार दूसरी बार’ के लिए...
रायपुर, 1 जुलाई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बस्तर के जगदलपुर स्थित ग्राम कलागुड़ा में प्लास्टिक कचरे से 1 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया गया है। यह जानकारी मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर दी है।
मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘प्लास्टिक कचरे से बनी सड़क बस्तर में नवाचार की नई राह’.. छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार नवाचार के नए प्रतिमान गढ़ रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बस्तर के जगदलपुर स्थित ग्राम कलागुड़ा में प्लास्टिक कचरे से 1 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया गया है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सतत विकास की सोच को भी साकार करती है।
