छत्तीसगढ़ में EOW-ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापेमारी
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं...
रायपुर, 26 जून । छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, बिलासपुर, बस्तर और रायपुर में भारी बारिश की संभावना है। वज्रपात और तेज अंधड़ की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे लगे उत्तरी ओडिशा–पश्चिम बंगाल तटों पर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह प्रणाली समुद्र तल से लेकर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है, जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में इसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय चक्रवात से कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत हैं। एक द्रोणिका रेखा उत्तर-पूर्व अरब सागर से होते हुए उत्तर मध्य महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश तक फैली हुई है।
मौसम विभग ने उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के जिलों में अगले 5 दिनों तक बारिश होने के आसार जताए हैं। इसे लेकर चेतावनी जारी हुई है। वहीं, पूरे प्रदेश में आज यानि 26 जून से लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर और दुर्ग संभाग में दिनभर बारिश की संभावना बनी रहेगी। छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों – सरगुजा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।
राजधानी में आज सुबह से बारिश हो रही है।पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने चक्रवात और द्रोणिका के असर से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है।
