सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
Spread the loveछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले...
Spread the loveछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले...
Spread the loveकवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में...
Spread the loveरायपुर। CG शिक्षक तबादला: छत्तीसगढ़ में...
पटना, 24 जून । बिहार की राजधानी पटना के ताज होटल में आज होने वाले ऊर्जा क्षेत्रीय सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसमें पूर्वी भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्री हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल करेंगे।
सम्मेलन में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केंद्रशासित प्रदेश अंडमान-निकोबार के ऊर्जा मंत्री शामिल होंगे। बिहार का प्रतिनिधित्व ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे। पहले यह सम्मेलन 17 जून को होना था। प्रशासनिक कारणों से इसे 24 जून के लिए पुनर्निर्धारित किया गया। ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस सम्मेलन में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कई अहम और रणनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
