छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद
Spread the loveकटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत...
Spread the loveकटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत...
Spread the loveमुंबई/गोवा।Nana Patekar Passes Away: बॉलीवुड से...
Spread the love – निवेश अवसरों को उद्योगों...
बलरामपुर, 24 जून । संस्कार भारती बलरामपुर जिला इकाई की बैठक आज मंगलवार को आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामानुजगंज के संघ संचालक मोहन गुप्ता ने की। सर्वप्रथम ध्येय गीत से बैठक की शुरुआत की गई। बैठक में सभी लोगों ने अपनी राय रखी, इसके बाद सर्व समिति से सुनील गुप्ता को जिला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।
इसके साथ ही राजेश्वर कुशवाहा को कार्यकारी अध्यक्ष, मनोज तिवारी और दिवाकर मुखर्जी को उपाध्यक्ष, अजीत गुप्ता को कोष प्रमुख, उज्जवल तिवारी को प्रचार प्रमुख, जयमाला सिंह पैकरा को दृश्य कला, राजदेव यादव को लोक कला, संरक्षक में शैलेश गुप्ता, राजा तिवारी, शर्मिला गुप्ता, आनंद जायसवाल, विनोद गुप्ता, मंत्री में दिनेश बिंद, संयोजक में दिनेश तिवारी, संतोष यादव, राम कुमार कुशवाहा, बलवंत सिंह, राहुल गुप्ता बनाया गया।
